Tuesday, July 14, 2026
Latest:

पं गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर संगोष्ठी, कांग्रेसियों ने किया भावपूर्ण स्मरण

 

संवाददाता
देहरादून, 10 सितंबर। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उन्हें कांग्रेस नेताओं ने याद किया। राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित संगोष्ठी में पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव प्रचार अभियान समिति के चेयरमैन हरीश रावत, कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आदि ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारत के विकास में गोविंद बल्लभ पंत की भूमिका विषय पर आयोजित संगोष्ठी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि देश के विकास में जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री गोविंद बल्लभ पंत, सरदार पटेल जैसे महानुभाव की बहुत बड़ी भूमिका रही है। उत्तराखंड से संबंध रखने वाले भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की तत्कालीन उत्तर प्रदेश के विकास में भी बहुत बड़ा योगदान रहा है।उन्होंने कांग्रेस को परिवार के रूप में संजोए रखने में बहुत बडी भूमिका निभाई। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल ने देश के विकास में नेहरू व पंत परिवारों के योगदान पर अपने विचार रखे। पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरा प्रसाद जोशी, महेश जोशी आदि ने अपने विचार रखे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *