स्मार्ट सिटी की अधूरी योजनाओं को लेकर सरकार को सौंपा जायेगा पत्र

देहरादून। स्मार्ट सिटी की आधी-अधूरी योजनाओं से परेशान दूनवासियों के हस्ताक्षर युक्त जनघोषणा पत्र तैयार करने पर चर्चा की गयी। सयुंक्त नागरिक संगठन ने राज्य स्थापना दिवस से पूर्व आज एक जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस जनसंवाद कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों द्वारा स्मार्ट सिटी की अधूरी अपंग योजनाओं से परेशान दूनवासियों के हस्ताक्षर के साथ अपना जन घोषणापत्र तैयार कर प्रस्तुत करने पर विचार-विशर्म किया।

स्मार्ट सिटी दून तथा एमडीडीए के आधे-अधूरे कार्यकलापों से परेशान होकर हाल ही में संयुक्त नागरिक संगठन की ओर से हुए जनसंवाद में भागीदारी करने वाले समाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सुझावों के अन्तर्गत उठाये गये एक्शन प्लान को धरातल पर उतारने के सन्दर्भ में नेमी रोड पर आयोजित मंथन में जल्द ही दूनवासियों के जनघोषणापत्र को जारी किये जाने का फैसला किया गया। इसके लिए संयोजन समिति का भी गठन किया गया जिसका  विस्तार भी किया जायेगा।

जनघोषणापत्र पर दूनवासियों से सुझाव संकलित करने के बाद इसे शासन-प्रशासन के अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों को इसके क्रियान्वयन के लिए सौंपा जायेगा। विकास कार्यों में सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की भी मांग शामिल होगी। जनघोषणापत्र में आमजन की सहमति के लिए बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाकर इनके हस्ताक्षर भी कराये जायेंगे। बैठक में स्मार्ट सिटी के कार्यों, सड़कों पर हर जगह लग रहे जाम, नगर में फैले अतिक्रमण तथा इससे जूझते आमजन की परेशानियों, बीच शहर में बन रही बहुमंजिला इमारतों से दिनोदिन कुकुरमुत्ते की तरह कंक्रीट के जंगल, बड़ी संख्या में पेड़ों के कटान से हो रही पर्यावरणीय क्षति, आधे-अधूरे फुटपाथों की दुर्दशा, परेड ग्राउंड में राख बने पेड़-पौधे की गंभीर क्षति, दून में सुरसा की तरह घनी होती आबादी व जनसुविधाओं का अभाव, पानी बिजली सीवर की ध्वस्त व्यवस्थाओं पर भी आक्रोश व्यक्त किया गया।

जनघोषणापत्र की तैयारी तथा इसमें शामिल जनहित से जुडी मांगों को लेकर बनी संयोजन समिति में ब्रिगेडियर, केजी बहल, अनूप नौटियाल, सुशील त्यागी, जगमोहन मेंदीरत्ता, जय सिंह, इरा चौहान, देवेंद्रपाल सिंह मोंटी, प्रदीप कुकरेती, जितेंद्र अंथवाल, अनिल जग्गी, दिनेश भंडारी, जसबीर सिंह रेनोत्रा, जितेंद्र डण्डनो, दीपक नागलिया, लै.कर्नल बीएम थापा शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *