वरिष्ठ साथियों का सम्मान करने को घर-घर जा रहे राज्य आंदोलनकारी
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा राज्य स्थापना से पूर्व राज्य प्राप्ति आंदोलन मेँ नेतृत्वकारी व महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारियों के घर जाकर उनको सम्मानित किया। मंच ने यह निर्णय वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारियों के स्वास्थ्य या अन्य कारणों से कार्यक्रमों में न आ पाने के कारण उनके घर जा कर उनको सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
मंच के पदाधिकारियों ने आज सर्वप्रथम पूर्व छात्रनेता एवं तीन बार के पूर्व पार्षद संदीप पटवाल के आवास राजपुर रोड साकेत में घर पर माल्यार्पण कर शाल ओढ़ाकर गौरव सेनानी सम्मान का प्रतीक देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने भावुक होकर मंच के साथियों का आभार प्रकट किया।
वयोवृद्ध आंदोलनकारी ऑनररी कैप्टन मदन सिंह गुसाईं व वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी ऑनररी कैप्टन मोहन सिंह रावत को शाल ओढ़ाकर माला पहनाई और राज्य गौरव सेनानी का प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया।

इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुये गांधीवादी नेता वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी बब्बर गुरुंग के आवास पहुंचे लेकिन मंच के पदाधिकारियों की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला ध्यानी के आवास पर जाकर उन्हें शाल ओढ़ाकर माल्यार्पण किया गया और उन्हें गौरव सेनानी सम्मान का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वे अत्यंत भावुक हो गयी।
इस मुहिम को चलाने के लिये उन्होंने आंदोलनकारी मंच को बधाई दी। पूर्व सैनिकों के साथ ही पछवादून की जिम्मेदारी निभाने वाले वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मंशाराम मलियाल को माला पहनाई और शाल ओढ़ाकर गौरव सेनानी सम्मान का प्रतीक देकर सम्मानित किया।
इस सम्मान को पाकर भावुक होकर उनकी आंखों से आंसू निकल आये कि राज्य आंदोलनकारी मंच पुराने लोगों को याद कर बड़ा कार्य कर रहे हैं।
इस मुहिम मेँ प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र भण्डारी, सरंक्षक केशव उनियाल, प्रदेश महासचिव रामलाल खंडूड़ी, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती, राकेश बछेती, सुबोध सेमवाल, सुशील कुमार, सुनील बहुगुणा विशेष रूप से मौजूद रहे।

