केंद्रीय मंत्री और सीएम धामी ने किया हुनर हाट मेले का शुभारंभ

देहरादून। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून बन्नू स्कूल ग्राउंड में हुनर हाट मेले का शुभारंभ किया। वहीं, इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, सांसद नरेश बंसल भी मंच पर मौजूद रहे। देहरादून के बन्नू स्कूल ग्राउंड में आयोजित किए जा रहे हैं इस हुनर हाट मेले का आयोजन 7 नवंबर तक होगा। इस मेले में स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्प, हथकरघा और ऑर्गेनिक उत्पादों देखने को मिलेंगे। साथ ही के अलावा मेले में आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़े क्रियाकलापों का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति दुनिया की सबसे प्राचीन संस्कृति है। जहां सबसे पहले कला का विकास हुआ। भारत की हस्तशिल्प व हथकरधा की कला दुनियां में आज भी प्रसिद्ध है। उन्हांेने कहा कि भारत अपने कौशल के दम पर ही दुनियां में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *