Tuesday, July 14, 2026
Latest:

सड़क हादसे में वाहन चालक की मौत

हल्द्वानी। देर रात रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग पर सड़क हादसे में एक वाहन चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चालक का वाहन खराब हो गया था, जिसे वह दूसरे वाहन उसे ले जाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान हल्द्वानी की ओर से आ रहे अनियंत्रित कार चालक ने मैजिक वाहन को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार हादसे में वाहन चालक मनोज कुमार (38) की मौत हो गई। वाहन चालक मूल रूप से से अल्मोड़ा का रहना वाला है और वर्तमान में मोती नगर में रहता था। मनोज कुमार हल्द्वानी-रुद्रपुर के बीच मैजिक चलाने का काम करता था। बीते देर रात उसका मैजिक रामपुर रोड बेल बाबा के पास खराब हो गई, जिसके बाद चालक दूसरे वाहन से मैजिक को ले जाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान हल्द्वानी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कार ने मैजिक वाहन को टक्कर मार दी। जिसके चलते वह दोनों वाहनों के बीच दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां घायल को साथी चालक सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *