Wednesday, August 26, 2026
Latest:
अपराध

यूपी के बाइक चोर गैंग के तीन सदस्य चढ़े उत्तराखंड पुलिस के हत्थे

 

काशीपुर। कटोराताल चौकी पुलिस ने बाइक चोरी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर एक चोरी की बाइक और कुछ पार्ट्स मिले हैं।
दस जुलाई, 2024 को शिवनगर कॉलोनी निवासी राहुल शर्मा की बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज चेक किए। गुरुवार की शाम पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मोहल्ला थाना साबिक निवासी प्रदीप यादव पुत्र रूप चंद्र यादव, फकीरपुर मुरादाबाद निवासी सोनू मसीह पुत्र आनंद और मझोला मुरादाबाद निवासी जयप्रकाश यादव पुत्र नन्द किशोर यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर राहुल शर्मा की चोरी हुई बाइक, एक चोरी का चेसिस, तीन मोटर की टंकिया व एक मडगार्ड कवर बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियो ने बताया कि वो नशा करने के आदी हैं और नशे की लत को पूरा करने के लिए बाइकें चोरी कर अलग-अलग पार्ट्स बेचते हैं। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी प्रदीप यादव गैंग का सरगना है। उसके खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी के 22 केस दर्ज हैं। टीम में एसएसआई सतीश कुमार शर्मा, कटोराताल चौकी प्रभारी विपुल जोशी, एसआई प्रकाश बोरा, एसआई जीवन सिंह चुफाल, कांस्टेबल प्रेम कनवाल, गिरीश मठपाल, नवीन रजवार, नीरज शुक्ला मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *