बदला लेने को पति के कमरे पर कुंडी लगाकर चुपके से देवर के बेडरूम में घुस गई भाभी, फिर हो गया ये कांड…
नई दिल्ली। बिहार के पटना में मर्डर का एक मामला सामने आया है जहां, भाभी ने अपने देवर को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गई।
मामला भुसौला दानापुर इलाके का है। पारिवारिक विवाद में 24 वर्षीय रिजवान कुरैशी की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक की मंझली भाभी पर ही लगा है, बताया जाता है कि घर के पहले तल्ले पर स्थिति कमरे में सोए देवर पर भाभी ने चापड़ से हमला कर उसे मार डाला। परिजनों ने बताया- रिजवान अपने घर के कमरे में सोया हुआ था। इसी दौरान मंझले भाई शाहबाज कुरैशी की पत्नी शबनम ने उस पर चापड़ से वार कर हत्या कर दी। सुबह बड़ी भाभी देवर को जगाने गई। उन्होंने कमरे के बाहर से आवाज दी पर कोई सुगबुगाहट नहीं होने पर अंदर गईं। लाइट जलाया तो रिजवान का खून से लथपथ शव पड़ा था।
परिजनों ने बताया कि रिजवान की शादी एक वर्ष पहले हुई थी। फिलहाल उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। जब रिजवान कुंवारा था तो शबनम का उसके साथ अफेयर चल पड़ा था। जब रिजवान की शादी होने लगी तो दोनों ने एक साथ आत्महत्या की कोशिश भी की थी। मगर उन्हें रोक लिया गया था। शादी होने के बाद रिजवान अपनी पत्नी को ही चाहता था। मगर शबनम से यह सब बर्दाश्त नहीं हो रहा था। वो रिजवान के साथ रहना चाहती थी। जब शबनम ने रिजवान से साथ रहने की जिद की तो उसने साफ इनकार कर दिया। फिर जब रिजवान की पत्नी मायके गई तो शबनम ने रिजवान को मार डाला। यही नहीं, देवर को मौत के घाट उतारने के पहले उसने अपने पति को कमरे बंद कर दिया था। फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है।
