Saturday, July 25, 2026
Latest:
उत्तराखंड

राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, बोल्डर गिरने से स्कूटी सवार युवक की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

 

टिहरी गढ़वाल। जिले के थाना नरेंद्रनगर क्षेत्र में ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैमुंडा जंगलात चौकी के पास दर्दनाक हादसा हुआ। पहाड़ी से गिरे बोल्डरों की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।
रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे थाना नरेंद्रनगर पुलिस को सूचना मिली कि एक स्कूटी चंबा से ऋषिकेश की ओर जा रही थी। इस दौरान बैमुंडा में जंगलात चौकी से लगभग 70 मीटर आगे पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण राजमार्ग से गुजर रही स्कूटी उसकी चपेट में आ गई। इस दुर्घटना में स्कूटी चालक 25 वर्षीय अंकित जैन पुत्र राजेश कुमार जैन निवासी फिरोजाबाद, उत्तरप्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक अंकित जैन के साथ स्कूटी पर सवार अज्ञात महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे राजमार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने निजी वाहन से स्वास्थ्य केंद्र फकोट पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। इस दौरान सूचना मिलते ही तत्काल थाना नरेंद्रनगर पुलिस मौके पर पहुंची।
नरेंद्रनगर प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। महिला की पहचान हो चुकी है। महिला का नाम रजनी रावत पुत्री सुनील सिंह रावत उम्र 43 निवासी कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल के रूप में सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *