Friday, June 26, 2026
अपराध

संदिग्ध परिस्थिति में युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

काशीपुर। संदिग्ध परिस्थिति में 19 वर्षीय एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को समझा कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुंडिया कला निवासी 19 वर्षीय आसमा ने देर रात को संदिग्ध परिस्थिति में अपने घर में फांसी लगा ली। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। जहां युवती के परिजनों ने आनन-फानन में युवती को क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन मृतका के परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं कराने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अनंत राम आर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *