पुलिस ने दबोचा शातिर बदमाश, कब्जे से लूट की 2 चेनें व दो बाईकें बरामद

 

देहरादून। नेहरूकाॅलोनी थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जिसके पास से पुलिस ने लूटी गयी दो चैन सहित दो बाईकें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इन दिनों अपराधियों की धड़पकड़ के लिए अभियान छेड़ा हुआ है। इसी के अंतर्गत पुलिस नेे चोरियों के खुलासे के लिए एक टीम का गठन कर अपराधियों की तलाश जारी रखी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बाईक चोर व चेन स्नेचर छेत्र में सक्रिय है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया । फलस्वरूप पुलिस को सफलता हाथ लग गयी। बताया जा रहा है कि नेहरू काॅलोनी थाना पुलिस ने चोरी व लूट की वारदात में सक्रिय एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम नज़र, निवासी कोटद्वार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गयी दो चेनें व दो बाईकें बरामद की हैं। इससे पूर्व भी यह शातिर अपराधी चोरी के मामले में जेल की हवा खा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *