जिला मुख्यालय पर विशाल विरोध प्रदर्शन कर उठाई सरकारी भर्तियों में गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग

 

देहरादून। संयुक्त विपक्षी दलों एवं जन एवं सामाजिक संगठनों ने छ: सूत्रीय मांगों को लेकर यहां जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। डीएम की अनुपस्थिति में ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून कुसुम चौहान ने लिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि यदि एक सप्ताह के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में उक्त मांगों पर विशाल आंदोलन शुरू किया जाएगा ।
जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन में वक्ताओं ने एक स्वर से बेरोजगारों के आंदोलन का समर्थन करते हुए भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच तथा उनके उत्पीड़न के लिए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही एसएसपी, एडीएम सदर एवं आयोग के अध्यक्ष को उनके पद से हटाने की मांग की।

मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन :-

मान्यवर ,
संयुक्त विपक्षी दलों ,सामाजिक एवं जन संगठनों द्वारा देहरादून के जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन के माध्यम से आपकी सेवा में निम्नलिखित बिंदुवार निवेदन करना है कि :-

(1) बेरोजगारों की सभी न्यायोचित मांगों को पूरा किया जाए ।
(2) पुलिस दमन समाप्त हो तथा झूठे मुकदमे वापस हों ।
(3) दोषी पुलिस अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो, जिनमें एसएसपी देहरादून एवं एसडीएम सदर आदि प्रमुख हैं ।
(4) यूकेएसएसएससी अध्यक्ष को हटाया जाए तथा उनकी सम्पत्ति की जांच की जाए
(5) भर्ती धाधंलियों की सीबीआई जांच हो ।
(6) धारा 144 तत्काल हटाया
जाए ।
प्रदर्शन को सुरेन्द्र अग्रवाल (कांग्रेस), रवि चोपड़ा (इंन्सानियत मंच), पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवप्रसाद देवली, डाॅ उमा भट्ट व निर्मला बिष्ट (महिला मंच), इन्दु नौडियाल, दमयंती नेगी (जनवादी महिला समिति), कुसुमलता (अभिभावक संघ),
जगदीश कुकरेती (कर्मचारी संघ) ,कमरूद्दीन (किसान सभा), जयकृत कंडवाल (पीपुल्स फोरम),
नितिन व हिमांशु (एस एफ आई), सोनाली (उपाध्यक्ष छात्रसंघ डीएवी), विजय भट्ट, कमलेश खंतवाल व इन्द्रेश नौटियाल (पीएसएम), सतीश धौलाखंडी (जनसंवाद), त्रिलोचन भट्ट (सामाजिक सरोकार),
नवनीत गुसांई व वालेश बवानिया (आरयूपी), मोहन सिंह रावत (उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी), प्रमिला रावत व पंकज (यूकेडी), मोहन नेगी (पहाड़ी पार्टी), हरजिंदर सिंह (जेडीएस), राजेन्द्र नेगी व राजेन्द्र पुरोहित, अनन्त आकाश (सीपीएम,
गिरधर पण्डित व हरिओम पाली (सीपीआई) ,
राजेश चमोली (कांग्रेस)फ्रीडम फाईटर एसोसिएशन,चंडी प्रसाद थपलियाल,सुरेश कुमार (आन्दोकारी संयुक्त मंच),अतुल शर्मा (सपा),
कृष्ण गुनियाल, लेखराज व भगवंत पयाल (सीटू),
अशोक शर्मा (एटक), गणेशन(चेतना मंच), अम्बुज शर्मा वअभिनव थापर आदि लोगों ने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में विभिन्न दलों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने हिस्सेदारी की ।
प्रदर्शन में रविंद्र नौडियाल, कलमसिंह लिंगवाल, मामचंद, अर्जुन रावत, नुरैशा अंसारी, रामसिंह भंडारी,विनोद कुमार, राजेंद्र शर्मा, कुसुम नौडियाल,भारती, अंजली पुरोहित, पदमा गुप्ता, विजया नैथानी, सीमा नेगी, शाख्या, कमलेश्वरी बडोला, बीना गंगवार, अनिता, जानकी भट्ट, बिंद्रा मिश्रा, सुरेशी नेगी, सुषमा, राधा, शबनम, सैदुल्लाह अंसारी, बिक्रम पुंडीर, यू एन बलूनी, सुनीता नेगी, विजयपाल, राजेन्द्र शाह, सुनील, अमन कंडारी, मधु , साक्षी रावत, इस्लाम व गुमानसिंह आदि सैकड़ों संख्या में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *