कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में निकाली ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

 

हल्द्वानी। कांग्रेस द्वारा यहां हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली गई। इस दौरान हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के उत्तराखंड प्रभारी अजय कुमार लल्लू, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। ये यात्रा स्वराज आश्रम से पूरे शहर में निकाली गई। इस दौरान यात्रा प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा देश को बांटने का काम कर रही है घृणा और नफरत फैलाई जा रही है, देश में सहिष्णुता और एकजुटता का माहौल लाने के लिए इस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि आज बेरोजगारों को नौकरी के नाम पर छला जा रहा है। यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। लगातार भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है, इन सभी मामलों को जनता के बीच हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से उठाया जा रहा है। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के संकल्प के साथ ही उत्तराखंड में भी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है जो फिरकापरस्त ताकतों से लड़कर देश को एकजुट करने का काम करेगी और एकजुटता का संदेश देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *