Tuesday, July 28, 2026
Latest:
राजनीति

गोल्ज्यू मंदिर में पूर्व सीएम हरीश रावत लगाएंगे न्याय की गुहार

हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत गढ़वाल में गंगा सम्मान यात्रा के बाद अब कुमाऊं में न्याय यात्रा पर निकले हैं। हरीश रावत सांस्कृतिक नगरी काली कुमाऊं जा रहे हैं। जहां से चंपावत में गोल्ज्यू देवता के शरण में जाकर न्याय की गुहार लगाएंगे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर झूठ गढ़ने का आरोप लगाया. साथ ही कहा कि कांग्रेस झूठ की शिकार हुई है।
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि अहमदाबाद में संकल्प लिया है कि कांग्रेस न्याय के लिए लड़ेगी और इसी न्याय के लिए वो गोल्ज्यू देवता के दरबार में जा रहे हैं। उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वो चंपावत के गोल्ज्यू मंदिर के दर्शन के साथ बीजेपी के झूठ का पर्दाफाश करने निकले हैं।
हरीश रावत ने आरोप लगाया कि 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में झूठ के सहारे बीजेपी ने सत्ता हासिल की. मुस्लिम यूनिवर्सिटी और जुमे की छुट्टी जैसे मुद्दों को लेकर राज्य में भ्रम फैलाया। आज कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में खुद अन्याय के शिकार हो चुकी है।आज भाजपा ने झूठ के नाम पर कांग्रेस से सत्ता छीन लिए। आज स्थिति ये आ गई है कि कांग्रेस पार्टी झूठ को झूठ नहीं कह पा रही है।
हरीश रावत ने अपनी इस यात्रा को सांस्कृतिक दर्शन यात्रा करार देते हुए कहा कि वो काली कुमाऊं क्षेत्र के जनमानस को बीजेपी के झूठ से अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि गोल्ज्यू देवता के दरबार में गुहार लगाएंगे कि कांग्रेस को इतनी ताकत दे कि वो भाजपा के झूठ का पर्दाफाश कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *