Tuesday, July 28, 2026
Latest:
अपराध

नकली शराब बनाने वालों का भंडाफोड,दो गिरफ्तार

उत्तराखण्ड आबकारी की फर्जी चिट/स्टीकर बरामद

नैनीताल। उत्तराखण्ड आबकारी की फर्जी चिट/स्टीकर लगाकर नकली शराब का कारोबार करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 40 लीटर नकली शराब, उत्तराखण्ड आबकारी की चिट/स्टीकर व शराब बनाने के उपकरण बरामद किये गये है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली हल्द्वानी व एसओजी टीम द्वारा एक सूचना के बाद रामपुर रोड बजवाल ट्रेडर्स के बगल में हल्द्वानी से 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 40 लीटर नकली शराब, 20 लीटर स्प्रिट सहित अन्य उपकरण व सामग्री के साथ एक स्कूटी भी बरामद की गयी है। दोनों को गिरफ्तार कर कोतवाली हल्द्वानी लाया गया। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेश कर दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सचिन जायसवाल पुत्र अजय प्रकाश निवासी लाल फाटक बदायू रोड थाना कैन्ट जिला बरेली व सोनू कश्यप पुत्र स्व झब्बूलाल निवासी पुराना शहर सतीपुर थाना बरादरी जिला बरेली उ.प्र. बताये जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *