Thursday, July 23, 2026
Latest:

केदारनाथ यात्रा में सिक्स सिग्मा के 38 डॉक्टर देंगे सेवाएं

 

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में बीते लम्बे समय से तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य सेवा देने वाली सिक्स सिग्मा हाईएल्टीट्यूड मेडिकल टीम केदारनाथ यात्रा की तैयारियों में जुट गई है। रिकार्ड यात्री आने की संभावना को देखते हुए इस बार केदारनाथ धाम में 38 डॉक्टर सेवाएं देंगे। जबकि पैरामेडिकल सहित कुल 90 लोग मौजूद रहेंगे।
सिक्स सिग्मा हाईएल्टीट्यूड मेडिकल सेवा के सीईओ डॉ प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि 4 मई को सिक्स सिग्मा की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मेडिकल टीम केदारनाथ पहुंच जाएगी जबकि 5 मई से केदारनाथ में स्वास्थ्य सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस बार पोटेबल वैंटिलेटर, ईसीजी सहित सभी उपकरण पोटेबल होंगे इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। साथ ही सरकार से टेलीमेडिसन की सुविधा भी मुहैया कराने का आग्रह किया गया है ताकि यात्रा पर आए यात्रियों का कहीं पर भी उन्हें उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि अधिक लोगों से टेलीमेडिसन एप डाउनलोड कराने के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। डॉ भारद्वाज ने बताया कि इस बार रिकार्ड यात्रियों के आने की संभावना को देखते हुए 38 डॉक्टरों की टीम को भारतीय सेना से प्रशिक्षण लिया गया है। कहा कि इस बार संचार सेवा को मजबूत किया गया है। ताकि हर परिस्थति में यात्रियों की निशुल्क सेवा की जा सके। बताते चलें कि वर्ष 2013 से सिक्स सिग्मा केदारनाथ में स्वास्थ्य सेवाएं देती आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *