Thursday, July 23, 2026
Latest:

काम के बहाने बुलाया और फिर कर डाला दुष्कर्म

रुद्रपुर। दिनेशपुर निवासी राजमिस्त्री का काम करने वाली महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक सप्ताह बाद किसी तरह से आरोपित के चंगुल से बचकर थाने पहुंची पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
दिनेशपुर निवासी महिला ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करती है। एक सप्ताह पहले पहाड़गंज निवासी असलम पुत्र मो.साद ने काम के बहाने उसे पहाड़गंज बुलाया। असलम पर भरोसा कर वह पहाड़गंज पहुंची। आरोप है कि इस दौरान असलम ने उससे दुष्कर्म किया और कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान धमकी दी कि किसी से भी शिकायत करने पर वह उसके बच्चे और पति को मार देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *