अपराध

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत

हरिद्वार। कलियर थाना क्षेत्र के धनौरी-बहादराबाद मार्ग पर एक बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पिरान कलियर थाना में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े, लेकिन लोगों के पहुंचने से पहले ही चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।
लोगों ने पुलिस को बताया कि धनौरी से बहादराबाद जाने वाले मार्ग पर एक बाइक सवार घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ है और उसके सिर पर गहरी चोट लगी हुई है, उसके घाव से काफी खून बह रहा है, उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हालत में सड़क किनारे पड़ी हुई है। यह सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया गया, जहां पर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा है कि युवक अपनी बाइक से हरिद्वार की ओर किसी काम से जा रहा था, जैसे वो धनौरी-बहादराबाद मार्ग पर स्थित बने तिरछे पुलिस के पास पहुंचा, वैसे ही उसके साथ हादसा हो गया। मृतक का नाम सावन पुत्र राजेश (उम्र 19 वर्ष) निवासी- नागल पलूनी, कलियर, हरिद्वार बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *