चंपावत उपचुनाव में सीएम धामी के मुकाबले में निर्मला गहतोड़ी होंगी कांग्रेस की उम्मीदवार

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर चुनावी रण तैयार हो गया है। चंपावत उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने सीएम धामी के खिलाफ निर्मला गहतोड़ी को मैदान में उतारने का ऐलान किया है। जिसकी औपचारिक घोषणा कर दी गई है।बी माथापच्ची के बाद आखिरकार कांग्रेस ने चंपावत विधानसभा सीट में अपने प्रत्याशी का चेहरा घोषित कर दिया है। उपचुनाव में प्रत्याशी बनाई गईं निर्मला गहतोड़ी मुख्य चुनाव में भी दावेदार थीं। निर्मला गहतोड़ी कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष हैं। वो इस उपचुनाव में सीधे सीएम पुष्कर सिंह धामी को टक्कर देंगी। गौरतलब है कि बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत से चुनाव लड़ रहे हैं। धामी के लिए कैलाश गहतोड़ी ने अपनी चंपावत सीट छोड़ी है, जिसके बाद यहां आगामी 31 मई को उपचुनाव होने हैं। सीएम बनने के 6 महीने के भीतर धामी को चुनाव जीतना जरूरी है। ऐसे में सीएम बने रहे के लिए धामी को चुनाव जीतना जरूरी है।
 इस सीट पर कैलाश चंद्र गहतोड़ी चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। जिन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के लिए अपनी विधायकी से इस्तीफा दे दिया था।बता दें  पूर्व मे जिलाध्यक्ष रह चुकी निर्मला कांग्रेस मे कोई बड़ा नाम नहीं हैं वही हेमेश खर्कवाल जैसे  नेता पार्टी से पहले ही उपचुनाव ना लड़ने की बात कह चुके हैं इसलिए पार्टी को निर्मला पर दाँव चलना पड़ा बड़ा सवाल ये हैं कि उपचुनाव मे चुनाव क्यों नहीं लड़ा हेमेश खर्कवाल  ने  जब 2027 मे आम चुनाव  होंगे तब फिर क्या नहीं लड़ेंगे  चुनाव चंपावत उपचुनाव के लिए आगामी 31 मई को मतदान होना है जबकि 3 जून को परिणाम घोषित होगा।
इसके साथ ही अब चंपावत उपचुनाव के रण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने कांग्रेस (congress) की निर्मला गहतोड़ी चुनावी ताल ठोकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *