आज़ का राशिफल: रविवार, 19 सितंबर 2021

मेष – QUEEN OF PENTACLES

पैसों की आवक और खर्चे लगभग समान होने के कारण आर्थिक चिंता थोड़ी सता सकती है। जरूरतमंद चीजों की खरीदारी आसानी से हो पाएगी। पैसा से संबंधित योजना पर अधिक सोच-विचार किए जाने के कारण आपको खुद के द्वारा होने वाली गलतियों का भी एहसास हो सकता है।

करियर : काम से जुड़े नए स्किल्स को सीखने के लिए पैसा और वक्त दोनों का उपयोग योग्य तरीके से करने की आवश्यकता होगी।

लव : आपके मूड में आ रहे उतार-चढ़ाव के कारण रिलेशनशिप से संबंधित विचार भी आपके वैसे ही बदलते नजर आएंगे।

हेल्थ : पेट से संबंधित विकार को कम करने के लिए जीवन शैली में बदलाव लाए और डॉक्टर से भी इलाज तुरंत शुरू करें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 1

वृषभ – KING OF PENTACLES

आपको आपकी मेहनत का फल प्राप्त होगा। आप पर बना हुआ बड़ा कर्जा भी पूरी तरह से मिटाने का मार्ग आपको प्राप्त होने के कारण आर्थिक चिंताएं दूर होंगी। साथ में घर से संबंधित निवेश के बारे में सोच-विचार करके उस पर काम करना शुरू होगा। परिवार के बुजुर्ग व्यक्ति की समस्या का हल आपके द्वारा मिल सकता है। जिसके कारण आपके उनके साथ बिगड़े हुए संबंध भी ठीक होने लगेंगे।

करियर : काम को ध्यान से और शांति पूर्वक करने की कोशिश करें। आपके द्वारा हुई गलती की वजह से आर्थिक नुकसान होने की आशंका बन रही है।

लव : परिवार और पार्टनर का पूरा साथ मिलने के कारण जीवन से संबंधित समाधान महसूस होगा।

हेल्थ : एलर्जी की वजह से सेहत में बिगाड़ नजर आ सकता है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 7

मिथुन – THE MOON

जिस वस्तु या बात से आप भावनात्मक स्वरूप से अधिक जुड़े हैं, उसी से संबंधित कुछ कठोर निर्णय आज लेना पड़ सकता है। लोगों के द्वारा मिल रहे अलग-अलग सुझाव आपका कन्फ्यूजन बढ़ाएंगे। साथ में आपकी लोगों पर नाराजगी भी बनी रह सकती है। फिलहाल आपको दिल से अधिक दिमाग से काम लेने की आवश्यकता होगी। किसी भी प्रकार के निर्णय के कारण खुद का नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रहें।

करियर : जो काम अधूरी छोटे थे या किसी कारण की वजह से अटके थे, वह आज आसानी से पूरे होंगे।

लव : पार्टनर के स्वभाव और लापरवाही की वजह से आपको बेचैनी महसूस होगी। पार्टनर का ध्यान अधिक उनके व्यक्तिगत जीवन पर ही होने की वजह से भी आपको अकेलापन महसूस हो सकता है।

हेल्थ : मानसिक तनाव के कारण जीवन शैली में बदलाव नजर आएगा, जिसका असर नकारात्मक स्वरूप से सेहत पर भी दिखेगा।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 3

कर्क – THREE OF SWORDS

अपने स्वभाव के नकारात्मक पहलु के बारे में जागरूकता महसूस होने के बावजूद भी उस पर काम न करने की वजह से नुकसान आपको झेलना पड़ सकता है। इसी नकारात्मक अनुभव के कारण आपके स्वभाव में बड़ा परिवर्तन आएगा। आज के दिन परिस्थिति कठिन बनी रहेगी, लेकिन आज बहुत कुछ सीखने के लिए भी मिल सकता है।

करियर : काम से जुड़ी बात हर एक आसान तरीके से ही पूरी हो, यह जरूरी नहीं है। खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाकर काम से जुड़ी समस्याओं का हल ढूंढने की कोशिश करें।

लव : लव लाइफ से संबंधित नकारात्मक घटना घट सकती है, लेकिन आगे का निर्णय किस प्रकार से लेना है, इस बात का भी स्पष्ट रूप से पता चलेगा।

हेल्थ : शरीर में खून की कमी को न बढ़ने दें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 3

सिंह – TEN OF CUPS

काम और परिवार दोनों जगह आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। परिवार से संबंधित बातों को बेहतरीन बनाने की कोशिश आपकी सफल रह सकती है। बच्चों के व्यक्तिगत जीवन के बारे में जानने की कोशिश करें। उनके साथ हुए संवाद की वजह से आपको खुद में क्या बदलाव लाना है, इस बात का भी अंदाजा आएगा।

करियर : काउंसलिंग और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को युवा व्यक्तियों के साथ किए गए कार्य की वजह से आसानी से प्रगति प्राप्त होगी।

लव : पति-पत्नी खुद के द्वारा प्रस्थापित किए गए उदाहरण की वजह से परिवार के लोगों की प्रेरणा स्थान बने रहेंगे।

हेल्थ : गले से संबंधित तकरार या गले की खराश तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 9

कन्या – SEVEN OF PENTACLES

आपके संयम का उचित फल आज आपको प्राप्त होगा। पैसों की आवक अचानक बढ़ने की वजह से जीवन शैली में बड़ा बदलाव नजर आएगा। मित्रों के साथ की संवाद भी सुधारने लगेंगे। खुद के द्वारा खुद की समस्याओं का हल योग्य तरीके से प्राप्त होने की वजह से आप लोगों के जीवन से संबंधित समस्याओं को भी हल करने की कोशिश करेंगे।

करियर : करियर में आ रहे बदलाव शुरुआत में तनाव महसूस करा सकते हैं, लेकिन जल्दी आप परिस्थिति को अपनाकर काम के प्रति फोकस बढ़ा पाएंगे।

लव : लव रिलेशनशिप या विवाह से संबंधित बातें आगे न बढ़ने की वजह से थोड़ी चिंता महसूस होगी, लेकिन सकारात्मकता भी आपकी बनी रहेगी।

हेल्थ : आयुर्वेद और नेचुरोपैथी के द्वारा पुरानी बीमारी को ठीक किया जा सकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

तुला – THE HIEROPHANT

आज आपको काम की क्वालिटी पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। काम से संबंधित बातें यदि सुलझ जाती है, तभी आप व्यक्तिगत जीवन पर फोकस कर पाएंगे। बुजुर्गों के द्वारा मिल रहे सुझाव के बारे में सोच-विचार करें हर एक बात में केवल अपनी मर्जी के अनुसार ही चलना आपका नुकसान करा रहा है। हर एक निर्णय पर दोबारा सोचकर ही आगे बढ़ना ठीक रहेगा।

करियर : उच्च शिक्षण से संबंधित अवसर आपको प्राप्त होंगे। फिर भी आपकी रूचि और करियर की दिशा दोनों के बारे में सोच-विचार करके अवसर को हां या न कहना है, इस बारे में सोचना होगा।

लव : परिवार के लोगों द्वारा डाले गए दबाव की वजह से रिलेशनशिप से संबंधित तनाव भी बढ़ सकते हैं।

हेल्थ : बालों से संबंधित समस्याओं का समाधान मिलना फिलहाल मुश्किल लगेगा। अपनी सेहत को सुधारने के प्रयत्न जारी रखें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 5

वृश्चिक – THE CHARIOT

जिस तेजी से आप काम को पूरा करना चाहते थे, उतनी तेजी से काम न होने की वजह से थोड़ी उदासीनता महसूस होगी, लेकिन आप खुद को कमजोर नहीं पड़ने देंगे। मन की शांति बनी रहने के कारण किसी भी नकारात्मक घटना का प्रभाव आप पर नहीं दिखेगा। किसी बड़े कार्य के लिए यात्रा का आयोजन आपके द्वारा किया जा सकता है, जिसमें आपको सफलता आसानी से प्राप्त होगी।

करियर : काम के अवसर आपको घर से थोड़ी दूरी पर प्राप्त होंगे। निर्णय लेते समय कठिनाई होगी, लेकिन आप योग्य निर्णय तक पहुंच पाएंगे।

लव : पार्टनर्स को एक दूसरे की खामियों के बारे में पूरी तरह से जानकारी होने की वजह से रिलेशनशिप से संबंधित के बेकार तनाव को दूर रखने की कोशिश करेंगे।

हेल्थ : पेट दर्द और गैस जैसी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 4

धनु – KNIGHT OF WANDS

आपके द्वारा योजना बड़ी बनाई जाती है, लेकिन काम करते समय कुछ कामों को आप आधा अधूरा छोड़ते हैं, जिसके कारण न काम से संबंधित समाधान आपको प्राप्त हो रहा है, न ही पूरी तरह से आप आगे बढ़ पा रहे हैं। आज थोड़ी देर शांति पूर्वक विचार करके योजना पर किस प्रकार से आप टिके रह सकते हैं, इस बारे में सोचें और तभी कार्य की शुरुआत करें।

करियर : करियर संबंधी प्राप्त हुआ बड़ा मौका आपको तुरंत लाभ दिलाएगा, लेकिन इसी मौके को टिकाए रखने के लिए आपको दूर दृष्टि से सोच-विचार करने की आवश्यकता होगी।

लव : आपके आकर्षक व्यक्तित्व का प्रभाव लोगों पर बना रहेगा, लेकिन इसी के कारण पार्टनर को इनसिक्योरिटी महसूस हो सकती है।

हेल्थ : शरीर में पानी की मात्रा कम होने के कारण थकान महसूस हो सकती है। लिक्विड डाइट पर ज्यादा ध्यान दें।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 6

मकर – EIGHT OF WANDS

काम से संबंधित आ रही रुकावटें अचानक से ही दूर होने के कारण काम से संबंधित आपका उत्साह भी बढ़ेगा और काम पूरे होने की वजह से समाधान भी प्राप्त होगा। फिलहाल व्यक्तिगत जीवन को सुधारने की अधिक कोशिश करें, खास करके जब बात मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य की हो तभी आप खुद के लिए रखे हुए बड़े लक्ष्य की पूर्ति कर पाएंगे।

करियर : चाहे नौकरी कर रहे हो या व्यवसाय काम से संबंधित टारगेट बनाकर उसी दिशा में काम करने की कोशिश करें, तभी डिसिप्लिन बना रहेगा।

लव : पार्टनर्स में संवाद सुधरने लगेगा, जिसके कारण एक-दूसरे के स्वभाव को ठीक से जानने की कोशिश भी सफल होगी।

हेल्थ : बद्धकोष्ठता की तकलीफ अधिक रह सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 8

कुंभ – TEMPERANCE

आपको होने वाली तकलीफ का एहसास होने की वजह से उसके प्रति रखे नकारात्मक विचार दूर होंगे। साथ में सकारात्मक बातों पर ध्यान बनाए रखकर आप जीवन से संबंधित बातों को सुधारने की कोशिश करेंगे। जिसके लिए आपको कुछ देर अकेले ही काम करना पड़ सकता है। फिलहाल लोगों के साथ महसूस हो रही दूरियां नकारात्मक नहीं है, वक्त के साथ आप बेहतरीन बनेंगे और लोगों के साथ के रिलेशन भी बेहतरीन बनाने की कोशिश करेंगे।

करियर : नए से शुरू किए गए व्यापार में किसी भी व्यक्ति का साथ प्राप्त नहीं होगा। फिलहाल आर्थिक स्वरूप से भी आपको कोई मदद नहीं कर पाएगा।

लव : योग्य पार्टनर का चुनाव करने के कारण जीवन से संबंधित अनेक कठिनाइयां दूर होने लगेंगी।

हेल्थ : फूड एलर्जी की समस्या अधिक रहेगी, इसलिए खाने संबंधी बातों पर बारीकी से ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 6

मीन – THE DEVIL

गलत लोगों की संगत का असर आज आपके जीवन शैली पर दिख सकता है, जिस प्रकार के लोगों के साथ आप वक्त बिताते हैं। आपके विचार भी उन्हीं की तरह तुरंत बन जाते हैं और आप अच्छाई और बुराई में फर्क करना भूल जाते हैं। लोग चाहे जितना भी आपको बेहकानेकी कोशिश करें। आपको अपनी बातों से और लक्ष्य से हटना नहीं है, इस बात को ध्यान में रखें।

करियर : यदि आप भागीदारी में व्यापार करने की सोच रहे हैं तो योग्य भागीदार का चुनाव करना अत्यंत आवश्यक होगा। फिलहाल जिस व्यक्ति के बारे में आप सोच रहे हैं, वह व्यक्ति केवल अपने फायदे के बारे में सोचेगा।

लव : आपके अंदर की इनसिक्योरिटीज को दूर करने के लिए पार्टनर का सहयोग महत्वपूर्ण होगा।

हेल्थ : मद्य पान या किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन बिल्कुल भी न करें।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *