उत्तराखंड में कैसा रहा संक्रमण का मिज़ाज, जानने के लिए पढ़िए, आज़ का कोरोना अपडेट
संवाददाता
देहरादून, 18 सितंबर।
उत्तराखंड में संक्रमण की रफ़्तार सामान्य चली आ रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के 21 नये मामले सामने आये हैं। उत्तराखंड में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 343376 पहुंच गई हैं। राज्य में अभी भी कोरोना संक्रमण के 282 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 14 लोग ठीक होने के बाद घरों को वापसी कर चुके हैैं। इन्हें मिलाकर कोरोना संक्रमण को मात देने वाले संक्रमितों की संख्या 329619 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक,
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से ठीक होने की दर 95.99 % हो गयी है। अब तक कुल 6863210 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव पायी गई है।
राहत देने वाली खबर यह है कि उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में एक भी कोरोना संक्रमित की जान नहीं गई है। हालांकि राज्य में संक्रमण से अब तक कुल 7390 लोगों को प्राणों से हाथ धोना पड़ा है।
शनिवार तक म्यूकोर माइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के उत्तराखंड में 581 मामले सामने आ चुके हैं। इस रोग से 132 लोगों की जान जा चुकी है। ब्लैक फंगस के अब तक 351मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किते जा चुके हैं।
विस्तृत जानकारी के लिए देखिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन-



