आज़ का राशिफल: शुक्रवार, 17 सितंबर 2021
मेष – NINE OF WANDS
अपने अंदर की बेचैनी और नाराजगी को दूर करने के लिए आप खुद परिस्थिति पर नियंत्रण लाने की कोशिश करेंगे, मानसिक स्वरूप से अभी भी आप कमजोर हैं, फिर भी आप खुद प्रेरित करके परिस्थिति से लड़ने की हिम्मत देते रहेंगे। मानसिक समाधान आपको फिलहाल प्राप्त नहीं होगा, लेकिन मिल रहे आर्थिक फायदे के कारण थोड़ी नाराजगी दूर होने लगेगी।
करियर : अपने काम के द्वारा आप पैसों के साथ नाम कमाने की भी कोशिश करेंगे, फिलहाल आपको अधिक मेहनत लेने की आवश्यकता होगी।
लव : लव लाइफ में किन बातों की वजह से तकलीफ उत्पन्न हो रही थी, इस बात का अंदाजा आने की वजह से इन नकारात्मक बातों को मिटाने की कोशिश आपके द्वारा की जाएगी।
हेल्थ : पुरानी बीमारी को ठीक करने के लिए खान-पान पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 1
वृषभ – SEVEN OF CUPS
मित्रों के साथ वक्त बिताने का मौका आपको काफी दिनों के बाद प्राप्त होगा। लोगों के साथ बातचीत करते समय भूतकाल से संबंधित बातों का जिक्र न करें न ही निजी जीवन से संबंधित हो रही तकलीफ के बारे में जरूरत से अधिक जानकारी दें। जीवन से जुड़ी तकलीफ कम होती हुई नजर आएंगी। दिनभर आज आपको किसी न किसी प्रकार से आनंद और खुशियां प्राप्त होंगी।
करियर : भागीदारी में मिलकर नए बिजनेस की शुरुआत हो सकती है, जिसका फायदा आपको और भागीदार दोनों को भी लंबे समय तक प्राप्त होगा।
लव : मित्र के द्वारा नए व्यक्ति से हुए परिचय को विवाह बंधन में तब्दील किया जा सकता है, लेकिन बात को आगे बढ़ाने में हड़बड़ी न करें।
हेल्थ : गलत खानपान की वजह से डायरिया जैसी तकलीफ उत्पन्न होगी।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 5
मिथुन – JUDGEMENT
आपके अंदर की उत्सुकता बढ़ी बढ़ेगी, जिसके कारण अनेक विषयों के बारे में ज्ञान प्राप्त करना आपको संभव होगा। साथ में फोकस बढ़ने के कारण अपने अंदर नए स्किल्स का उपयोग बेहतरीन तरीके से करके आप आगे बढ़ पाएंगे। बड़ी मानसिक समस्या का समाधान आज आपको प्राप्त होगा। खुद के अंदर बढ़ रही बेचैनी और मानसिक तकलीफ के बारे में खुलकर किसी के साथ भी चर्चा करना फिलहाल संभव नहीं है।
करियर : काम करने का आसान तरीका ढूंढने के चक्कर में आपसे गलती हो सकती है। किसी भी हालत में काम की क्वालिटी और डेडलाइन पर समझौता न करें।
लव : आपके जिद्दी स्वभाव के कारण पार्टनर को अधिक तकलीफ होगी। रिलेशनशिप टूटने की भी आशंका बन रही है।
हेल्थ : शरीर में खून की कमी के कारण तकलीफ उत्पन्न हो सकती है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 3
कर्क – PAGE OF CUPS
आर्थिक आवक अचानक से बढ़ती हुई नजर आएगी। लेकिन इन पैसों का खर्च आप अपने जीवन से संबंधित सुविधाएं प्राप्त करने के लिए करेंगे। फिलहाल पैसों का निवेश किया सेविंग कर पाना संभव नहीं है। इसलिए जो भी आर्थिक फायदा प्राप्त हो रहा है, उनके जरिए खुद की जरूरतों को पूरा करने पर अधिक ध्यान देना होगा।
करियर : अपने काम के कारण आपको समाधान प्राप्त हो रहा है, लेकिन मेहनत के अनुसार श्रेय न मिलने की वजह से थोड़ी नाराजगी बनेगी।
लव : जितनी शिद्दत व संयम के साथ आपने योग्य पार्टनर का इंतजार किया है, उसका फल आपको जल्दी ही प्राप्त होगा। अगले 2 महीने रिलेशनशिप से संबंधित बातों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहेंगे।
हेल्थ : सात्विक आहार लेने पर जोर देना होगा। शरीर को डिटॉक्स की भी आवश्यकता हो सकती है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 4
सिंह – STRENGTH
रोजमर्रा की बातों में ही किस प्रकार से नयापन लाया जा सकता है, इस बारे में सोच-विचार करना होगा तभी आपको फिर से उत्साह महसूस होगा। जिन बातों के कारण आपको आनंद प्राप्त होता है, ऐसी बातें करने पर आप अधिक ध्यान देंगे। साथ में कला से संबंधित बातों को सीखने की कोशिश भी आपके द्वारा किए जा सकती है।
करियर : काम आपकी अपेक्षा के अनुसार पूरा होगा। कम मेहनत में अधिक फल देने वाला वक्त चल रहा है।
लव : मनचाही व्यक्ति द्वारा मिले हुए प्रपोजल के कारण आपको आनंदित महसूस होगा। फिलहाल व्यक्ति को ठीक से जानने की कोशिश करते रहें।
हेल्थ : योगाभ्यास और प्राणायाम के द्वारा चिड़चिड़ापन और सेहत से संबंधित उत्पन्न हो रही छोटी-मोटी तकरार दूर हो सकती है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 6
कन्या – KNIGHT OF PENTACLES
काफी प्रयास के बाद परिवार के किसी व्यक्ति के साथ वक्त बिताने का मौका आपको प्राप्त होगा। एक-दूसरे की समस्या का समाधान ढूंढने के लिए आप एक दूसरे की मदद करेंगे। आप दोनों की बढ़ती करीबी देख परिवार के कुछ लोगों में नकारात्मकता उत्पन्न हो सकती है। इस बात का असर आपके आपसी संबंधों पर नहीं होगा, लेकिन कुछ कटु बातें आपको सुनने के लिए मिल सकती है।
करियर : कॉन्ट्रैक्ट से संबंधित काम करने वालों को नए कॉन्ट्रैक्ट की प्राप्ति आसानी से होगी।
लव : परिवार के लोगों के साथ ठीक से चर्चा करने के बाद ही विवाह से संबंधित निर्णय आपके द्वारा दिया जाएगा।
हेल्थ : बद्धकोष्ठता की तकलीफ उत्पन्न हो सकती है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 8
तुला – THE SUN
प्रॉपर्टी से संबंधित चल रहे विवाद फिर से उत्पन्न हो सकते हैं, जिसे शांतिपूर्वक सुलझाया जाएगा। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखने की आवश्यकता होगी। भावुक हो कर दिए गए वचन के कारण आप खुद का नुकसान करा सकते हैं। अपनी क्षमता से अधिक किसी भी व्यक्ति की मदद बिल्कुल भी न करें, आर्थिक नुकसान होने की आशंका बन रही है।
करियर : आईटी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को काम की जगह नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी, जिसके कारण आप का रुतबा बढ़ेगा, लेकिन आर्थिक आवक बढ़ने में थोड़ा वक्त लग सकता है।
लव : पार्टनर के स्वभाव में अचानक से सकारात्मक बड़ा बदलाव नजर आएगा।
हेल्थ : शुगर से संबंधित समस्या को नियंत्रण में रखने के लिए डॉक्टर और डाइटिशियन की मदद लेनी जरूरी होगी।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 9
वृश्चिक – TWO OF WANDS
काम से संबंधित बड़ी यात्रा करने का योग आपको प्राप्त होगा, जिसके जरिए नए लोगों के साथ जान पहचान बढ़ेगी और आपको अपने ज्ञान का विस्तार करने का मौका भी प्राप्त होगा। आपको मिल रहे अनुभवों के कारण जीवन के प्रति जो कटुता मन में उत्पन्न हुई थी, वह दूर होने लगेगी। अपने सुख के लिए अधिक पैसा खर्च हो सकता है, लेकिन जितना खर्चा होगा उतनी आवक भी आपकी बनी रहेगी।
करियर : काम से संबंधित मिल रहे ट्रेनिंग के द्वारा नौकरी की जगह बढ़ोतरी प्राप्त करना आपके लिए आसान होगा।
लव : पार्टनर्स में संवाद ठीक से न होने के बावजूद भी एक-दूसरे के प्रति आदर और प्रेम बना रहेगा।
हेल्थ : बीपी से संबंधित हो रही तकरार कम होने लगेगी।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 2
धनु – THE MAGICIAN
आपके काम को योग्य और आसान तरीके से अंजाम तक पहुंचाने का मार्ग आपको प्राप्त होगा। अधिकतर ध्यान आपका करियर से संबंधित बातों में ही लगे रहने के कारण परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियों को थोड़ा नजरअंदाज किया जाएगा।
करियर : जो लोग नौकरी छोड़कर व्यापार करना चाहते हैं, उनके लिए व्यापार से संबंधित अवसर प्राप्त होगा। साथ में व्यापार को शुरू करने के लिए अपेक्षित लोन की प्राप्ति भी आसानी से होगी।
लव : जितना आप खुद को बेहतरीन बनाने की कोशिश करेंगे, उतना बदलाव आपको लव लाइफ में भी नजर आएगा।
हेल्थ : त्वचा से संबंधित एलर्जी की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 8
मकर – THE HIGH PRIESTESS
अपनी भावनाओं को किसी के सामने रखते समय उनके मानसिक परिस्थिति का भी अंदाजा लेना जरूरी होगा, क्योंकि आपके द्वारा बोली गई बातों के कारण उनकी तकलीफ बढ़ने की आशंका बन रही है। किसी व्यक्ति के द्वारा मिले हुए नकार को अपनाने में आपको अधिक वक्त लगेगा। और इसी नकार के कारण ही आपके अंदर का आत्मविश्वास थोड़ा कम हो सकता है।
करियर : सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वालों को अपने प्रयत्नों को बढ़ाने की आवश्यकता होगी।
लव : आपके द्वारा रखे गए प्रस्ताव को स्वीकारा जा सकता है, लेकिन व्यक्ति पर किसी भी प्रकार का दबाव न बनने दें।
हेल्थ : शारीरिक इम्यूनिटी को बढ़ाने पर ध्यान देना होगा।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 3
कुंभ – SEVEN OF SWORDS
मानसिक उदासीनता रहने के कारण आपकी कार्यक्षमता भी कम होगी और इस कारण किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की नाराजगी आप पर बनी रह सकती है। आपकी मेहनत का फल आपको प्राप्त हो रहा है, लेकिन आपकी अपेक्षाएं ज्यादा रहने की वजह से समाधान मिलना मुश्किल लगेगा।
करियर : आपके स्टाफ की निष्ठा को परखना जरूरी होगा, किसी व्यक्ति द्वारा पैसों के व्यवहार में फंसाए जाने की आशंका बन रही है।
लव : गलत व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध जुड़ने की वजह से आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है।
हेल्थ : बदन दर्द की तकलीफ बढ़ सकती है जिसे दूर करने के लिए फिजियोथेरेपी की आवश्यकता लगेगी।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 4
मीन – TWO OF PENTACLES
करीबी व्यक्ति द्वारा आपको नीचा दिखाया जा सकता है, जिसके कारण आपके मन में प्रतिशोध की भावना उत्पन्न होगी, लेकिन आप अपनी भावनाओं को काबू में रखकर अपने प्रगति के जरिए ही खुद की काबिलियत को साबित करने पर अधिक ध्यान देंगे।
करियर : जो स्किल्स को आप सीखना चाहते हैं, जरूरी नहीं कि उनके द्वारा केवल आर्थिक फायदा ही प्राप्त हो। आपके व्यक्तित्व को निखारने के लिए भी यह स्किल्स उपयुक्त हो सकता है। नई बातों को सीखने के प्रयत्न जारी रखें।
लव : आपके रिलेशनशिप से संबंधित जानकारी परिवार को होने के कारण उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
हेल्थ : आंखों से संबंधित इंफेक्शन या आंखों से जुड़ी बीमारी सताएगी।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 1

