आपदा की विकट घड़ी में भी चांदी काटने से बाज नही आ रहे टैक्सी चालक

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से जारी बारिश ने प्रदेशभर में कहर बरपाया है। मैदानी जिलों से लेकर पर्वतीय इलाकों में बारिश की वजह से काफी नुकसान पहुंचा है। पुल बहने, सड़कें टूटने सहित नेशनल हाईवे में ट्रैफिक बाधित हुआ है। सड़कों के टूटने की वजह से जगह-जगह कई यात्री बुरी तरीके से फंस गए हैं। सबसे बुरा हाल नैनीताल जिले का हुआ है। बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से नैनीताल के सभी रास्ते बंद हैं।
कोलकाता से नैनीताल घूमने ओलिविया गांगुली कहते हैं कि बारिश के बाद आई आपदा के बाद टैक्सी संचालकों ने किराया में इजाफा कर दिया। आरोप लगाया है कि टैक्सी संचालकों ने पर्यटकों से मनमाना किराया वसूला। ‘भारी बारिश की वजह से हम सुबह से ही होटल में फंस गए थे। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से हमारी रात 10 बजे ट्रेन थी। बारिश के बाद रास्ते बंद हो गए थे। हैरानी वाली बात है कि ऐसे मौके पर टैक्सी संचालक 500 से 600 प्रति सवारी ले रहे थे, जबकि पूरी टैक्सी का तीन से साढ़े तीन हजार किराय वसूला जा रहा था’ गांगुली।
टैक्सी ड्राइवर दीपक कहते हैं कि हल्द्वानी रूट बारिश की वजह से पूरी तरह बाधित हो गया था। ऐसे में कालाढूंगी होकर सभी गाड़िया हल्द्वानी पहुंच रहीं थीं। उन्हें खुद नैनीताल से हल्द्वानी पहुंचने में तीन दिन का लंबा समय लगा। टैक्सी संचालक सिर्फ 300 रुपये प्रति सवारी चार्ज कर रहे थे, जिसको पर्यटकों ने भी ज्यादा बताया। हालांकि, अब राहत की बात है कि मौसम साफ है। बुधवार को नैनीताल में धूप खिली हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *