आज कैसी रही संक्रमण की रफ़्तार, पढ़िए शनिवार का कोरोना अपडेट
देहरादून। कोरोना को लेकर उत्तराखंड के लिए थोड़ा राहत देने वाली खबर आई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को राज्य में कोरोना के कुल 447 नये मामले सामने आये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 2 लोगों की जान गई है। बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान 624 कोरोना मरीज स्वस्थ्य होने के बाद घर लौटे हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल 6512 एक्टिव केस हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना जांच में पाॅजिटिव पाए गए लोगों की जिलेवार संख्या इस प्रकार है-
देहरादून में सबसे अधिक 193, हरिद्वार में 88, नैनीताल में 31, पौड़ी गढ़वाल में 27, टिहरी में 7, चमोली में 4, रुद्रप्रयाग में 1, चंपावत में 6, पिथौरागढ़ में 34, उधमसिंहनगर में 24, उत्तरकाशी में 23, अल्मोड़ा में 7 और बागेश्वर में 2 लोग संक्रमित पाए गए हैं।



