दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पंजाबी गाने का वीडियो फैंस के साथ किया शेयर

छोटे पर्दे की जानीमानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पंजाबी गाना ‘बाबुल दा वेहडा’ का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और अपने फैंस को एक बेहद इंटरेस्टिंग टास्क दिया है। 2022 की शुरुआत के साथ दिव्यांका ने पंजाबी म्यूजिक वर्ल्ड में अपना कदम रखा है।‘बाबुल दा वेहडा’ गाने में दिव्यांका ने एक दुल्हन की भूमिका निभाई है, जो भावनात्मक उथल-पुथल से गुजर रही है,क्योंकि वह अपने पिता के घर को छोडक़र एक नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रही है।

दिव्यांका इन दिनों अपने इस गाने का जबरदस्त प्रमोशन कर रही हैं। अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए भी दिव्यांका ने फैंस को एक बेहद इंटरेस्टिंग टास्क दिया है। इस वीडियो की शुरुआत में दिव्यांका ब्लैक टॉप पहने हाथ में रेड कलर का बेहद एलिगेंट सूट लिए हुए मुस्कुराती नजऱ आ रही हैं, और बस पलक झपकते ही दिव्यांका उसी सुर्ख लाल सूट में बिल्कुल किसी पंजाबी दुल्हन की तरह सजी हुई बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

कैप्शन में दिव्यांका ने लिखा कि मैं बेसब्री से इस गाने पर आपके इंस्टा रील्स का इंतजार कर रही हूं। फेस स्वाईप कर अपना वीडियो बनाकर मेरे साथ शेयर करें।वीडियो के बैकग्राउंड में ‘बाबुल दा वेहडा’ गाना सुनाई दे रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए दिव्यांका ने फैन्स से भी इसी गाने पर अपना ट्रांसफार्मेशन रील शेयर करने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *