Tuesday, August 25, 2026
Latest:

उत्तराखंड में आज़ भी कम रहे संक्रमण के मामले

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार आज़ भी सुस्त रही। हालांकि सावधानियां बरतने की जरूरत कतई कम नहीं है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में मंगलवार को संक्रमण के 171 नए मामले सामने आए हैं जबकि संक्रमण से पीड़ित एक मरीज़ को जान से हाथ धोना पड़ा है। विभिन्न अस्पतालों में इलाज से ठीक हो चुके 156 लोगों को आज डिस्चार्ज भी किया गया। राज्य में अब एक्टिव केस की संख्या 1079 रह गई है।
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना जांच रिपोर्ट में पाॅजिटिव पाए गए लोगों की जिलेवार संख्या इस प्रकार है-

अल्मोड़ा में 10, बागेश्वर में 03, चंपावत में 07, चमोली में 0, देहरादून में 76, हरिद्वार में 18, नैनीताल में 11, पौड़ी गढ़वाल में 13, पिथौरागढ़ में 08, रुद्रप्रयाग में 10, टिहरी गढ़वाल में 03, उधमसिंहनगर में 06 तथा उत्तरकाशी में 06 लोग कोरोना पाज़िटिव मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *