भू-कानून के लिए अनशन शुरू, बड़े आंदोलन का ऐलान

देहरादून। भू-अध्यादेश अधिनियम अभियान के तहत लोगों ने भू कानून की मांग पर आर-पार की लड़ाई शुरू कर दी है। अभियान से जुड़ी महिलाएं सोमवार दोपहर इसके लिए तहसील चौक स्थित दीन दयाल उपाध्याय पार्क में अनिश्चिकालीन अनशन पर बैठ गई हैं। अभियान के संस्थापक शंकर सागर ने कहा कि हमें अब हिमाचल की तर्ज पर सख्त भू कानून की जरूरत है। अभियान के जरिए वे जन जन तक इसकी मांग पहुंचाने में जुटे हैं। बताया कि अभी तक अभियान से हजारों लोग जुड़ चुके हैं। जो वर्तमान सहित सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को भू-कानून की मांग का ज्ञापन दे चुके हैं। इसके अलावा ढाई हज़ार किलोमीटर की यात्रा कर राज्य के सभी प्रसिद्ध धामों सहित लोक देवी-देवताओं के के दरबार में अर्जी भी डाल चुके हैं। जिसके बार सरकार ने इसके लिए एक समिति का गठन तो किया, लेकिन उस पर गंभीरता से काम नहीं हो रहा। लोगों को ये चुनावी स्टंट लगने लगा है। ऐसे में अब भू कानून की मांग पुरजोर तरीके से उठायी जाएगी। इसके लिए अनशन शुरू कर दिया है। जो अब लगातार जारी रहेगा। जिसमें लोग बारी बारी से बैंठेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *