बारिश से प्रदेशभर में 150 सड़कें बंद, कई एनएच पर थमी रफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश से बड़ी संख्या में सड़के बंद हो गई हैं। सड़कों के बंद होने से आम लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियां उठानी पड़ रही है।
लोक निर्माण विभाग की ओर से सरकार को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार राज्यभर में बारिश से कुल 150 के करीब सड़कें बंद हैं। इनमें प्रमुख रूप से बदरीनाथ हाईवे कलियासौड़ में, राष्ट्रीय राजमार्ग 87 ज्योलकोट और लोहाघाट में बंद हैं। इसके अलावा चम्बा कोटी कालोनी को जोड़ने वाला राज्य मार्ग सरोट में बंद हैं। इसके अलावा राज्य में जोशीमठ सिंहधार नृसिंह मोटर मार्ग, हरिपुर इच्छारी क्वानु मार्ग, नैनीताल भवाली मोटर मार्ग, नैनीताल कालाढूंगी मोटरमार्ग, गर्जिया बेतालघाट सहित 12 प्रमुख सड़कें बंद हैं।
