उत्तराखंड: सीएम धामी ने की बड़ी घोषणा

देहरादून। कर्नाटक में मुस्लिम छात्राओं के हिज़ाब पहनने को लेकर उठे विवाद के बीच उत्तराखंंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राज्य में भाजपा की नई सरकार आने पर शपथ ग्रहण के तुरंत बाद सरकार यूनिफार्म सिविल कोड (समान नागरिक संहिता) के लिए मसौदा तैयार करने को समिति बनाएगी, जिससे राज्य में जल्द से जल्द सिविल यूनिफार्म सिविल कोड लागू किया जा सके।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक-आध्यात्मिक विरासत की रक्षा के लिए भाजपा सरकार अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद एक कमेटी गठित कर ‘यूनिफार्म सिविल कोड’ का ड्राफ्ट तैयार करेगी। इससे सभी नागरिकों के लिए समान कानून बनेगा, चाहे उनकी किसी भी धर्म में आस्था हो।
‘यूनिफार्म सिविल कोड’ को महत्त्वपूर्ण कदम बताते हुए उन्होंने कहा कि यूनिफार्म सिविल कोड लागू होने से सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने के साथ ही लैंगिक न्याय को भी बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी। धामी के अनुसार, महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के साथ ही यह राज्य की असाधारण सांस्कृतिक-आध्यात्मिक पहचान और पर्यावरण की रक्षा करने में सहायक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *