उत्तराखंड

साइबर ठगी की दो अलग-अलग घटनाओं में पीड़ितों को लगी लाखों रुपए चपत , जांच में जुटी पुलिस

 

हरिद्वार। यहां कंपनी में निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच देकर फैक्ट्री के डिप्टी मैनेजर से 7.88 लाख की रकम हड़प ली गई। रकम वापस मांगने पर मना कर दिया गया। ठगी होने का पता चलने पर पीड़ित ने सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी के मुताबिक, टीएचडीसी कॉलोनी रानीपुर निवासी विजय भारद्वाज एक कंपनी में डिप्टी मैनेजर हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि उनके टेलीग्राम अकांउट पर 11 अगस्त को रोशन शाखपाल नाम के व्यक्ति ने एक लिंक भेजकर कंपनी में निवेश करने की बात कही। साथ ही झांसा दिया कि निवेश करने से उन्हें लाभ मिलेगा। उसकी बातों में आकर 7.88 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
दूसरी तरफ, मुंबई साइबर क्राइम से खुद को अफसर बताकर साइबर ठगों ने सिडकुल क्षेत्र के एक व्यक्ति से सात लाख की धोखाधड़ी कर डाली। उन्हें भय दिखाया कि आधार कार्ड का प्रयोग मनी लांड्रिंग में किया गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी के मुताबिक, अंतरिक्ष एनआरआई सिटी निवासी सुरेश कुमार ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि बीते 12 अगस्त को उनके नंबर पर कॉल की और उधर से बात कर रहे व्यक्ति ने बताया कि वह साइबर क्राइम सेल मुंबई से बोल रहा है। उनके आधाार कार्ड का इस्तेमाल मनी लांड्रिंग में किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *