बिजली दरों में वृद्धि के प्रस्ताव से आक्रोशित माकपा ने किया प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन, डीएम के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन

देहरादून। पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने उत्तराखंड में बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव के खिलाफ गुरुवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किए। इसके साथ ही जिलाधिकारियों के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजे । देहरादून में पुराना दिल्ली बस अड्डा स्थित पार्टी कार्यालय से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया गया। पार्टी की ओर से जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार सदर को ज्ञापन सौंपा गया।

इस मौके पर पार्टी नेताओं ने कहा कि ऊर्जा निगम की ओर से एक साल के भीतर तीन बार बिजली की दरों में वृद्धि की गई है। अब चौथी बार वृद्धि की तैयारी की जा रही है। ऊर्जा प्रदेश की जनता को सरकारी अधिकारियों एवं नेताओं एवं उधोगपतियों की एशोआराम का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। पार्टी नेताओं के अनुसार, पहले से ही लोग महंगाई की मार से परेशान हैं। अब बिजली की दरों में वृद्धि कर उनके घावों को और कुरेदा जा रहा है। पार्टी ने बिजली दरो़ में मूल्यवृद्धि के प्रस्ताव को वापस लेने, सभी मध्यम आय के गरीब परिवारों तथा किसानों को कम दरों में बिजली उपलब्ध कराने की मांग उठाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में उठाई गईं खास
मांगें इस प्रकार हैं-
1- विद्युत मूल्य वृद्धि का प्रस्ताव वापस लिया जाए।
2- पर्ल्स (पीएसीएल) कम्पनी की भूमि खुर्दबुर्द करने की उच्च स्तरीय जांच की जाए तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
3-छूटे हुऐ उत्तराखंड आन्दोलनकारियों का चिन्ह्नीकरण किया जाए।
4- स्वयं सहायता समूहों की आंगनवाड़ियों के टेक होम राशन की बकाया राशि का भुगतान किया जाए।
5-सहायक श्रमायुक्त एससी आर्य द्वारा श्रमिकों के मामलों को न सुनने तथा सुनवाई में मनमानी करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए ।
पार्टी की ओर से इन्दिरा मार्केट रि डेवलपमैंट प्लान के अस्थाई मार्केट में जनसुविधाओं की मांग को लेकर भी जिलाधिकारी एवं एमडीडीए उपाध्यक्ष को ज्ञापन दिया गया। प्रदर्शन में पार्टी के पर्यवेक्षक सुरेन्द्र सिंह सजवाण, जिला सचिव राजेंद्र पुरोहित, महानगर सचिव अनन्त आकाश, महिला समिति की प्रान्तीय उपाध्यक्ष इन्दु नौडियाल, किसान सभा के प्रदेश महामंत्री गंगाधर नौटियाल, कोषाध्यक्ष शिव प्रसाद देवली, सीआईटीयू के प्रदेश सचिव लेखराज, एसएफआई अध्यक्ष नितिन मलेठा, महामन्त्री हिमांशु चौहान, एआईएलयू के महामंत्री एडवोकेट शम्भू प्रसाद ममगाई, भगवन्त पयाल, सुधा देवली, याकूब अली, रविन्द्र नौडियाल, बिन्दा मिश्रा, सगीरा, अर्जुन रावत, मामचन्द, राम सिंह भंडारी, सैददुल्लाह, विमला भट्ट, दीपा बहुखंडी, सरोज, सीमा अंसारी, शांता देवी, ममता मौर्य, सीमा, पूनम, शाकुंबरी रावत, जानकी मेहरा, सत्या रावत, कांति थापा, पुष्पा थापली, सतेश्वरी बहुगुणा, उमा नौटियाल, शांता उनियाल, कुसुम नौडियाल, अनिता रावत, भारती पयाल, संगीता नैथानी, अंजली सेमवाल, सुषमा शाह, जानकी, शशि जैन, मोहिनी, रामेश्वर प्रसाद, सतेश्वरी, महेद्रसिंह, पार्वती, आशादेवी, नरेश, तारानाथ, दिनेश कुमार, जाहिद अंजुम, सुशांत, पदमसिंह, मोनिका, कैशर इस्लाम, अकरम, गुमान सिंह, बलबीर, राजू, जगदीश, कुंदन सिंह व राजेन्द्र सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *