बिजली दरों, रसोई गैस व पैट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि पर माकपा ने जताया रोष

 

देहरादून।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने बढ़ती महंगाई को लेकर सख्त नाराजगी जाहिर की है। शुक्रवार को पार्टी की एक बैठक में राज्य की भाजपा सरकार द्वारा बिजली दरों में वृद्धि तथा मोदी सरकार द्वारा निरन्तर महंगाई बढ़ाने, पैट्रोलियम पदार्थों व रसोई गैस के मूल्यों में भारी वृद्धि किए जाने की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए इसे जनविरोधी कदम बताया गया। सीपीएम नेताओं ने कहा कि पार्टी सरकार के जनविरोधी फैसले पर आन्दोलन करेगी तथा सरकार को बेनकाब करेगी ।
बैठक में पार्टी जिलासचिव राजेन्द्र पुरोहित ,सचिव मण्डल के कमरूद्दीन , अनन्तआकाश , लेखराज , माला गुरूंग, किशन गुनियाल व शम्भु प्रसाद ममगाई आदि ने विचार रखे। बैठक पार्टी के जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *