अनियंत्रित बाइक सवार फ्लाई ओवर से गिरा, मौके पर ही हो गई मौत
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसे में 25 साल के युवक की मौत हो गई। युवक ने की मौत फ्लाई ओवर से नीचे गिरने के कारण हुई। मृतक हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, फरीदाबाद का रहने वाला ललित सागर (25) बाइक से ऋषिकेश घूमने आया था, जबकि परिजन कार से आए थे। सभी ने नीलकंठ महादेव के दर्शन भी किए थे। बुधवार को सभी ऋषिकेश से फरीदाबाद लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही ललित हरिद्वार में प्रेमनगर फ्लाईओवर पर पहुंचा, तभी उसकी तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर पुल के किनारों से टकराई और ललिल छिटककर कई मीटर नीचे सड़क पर जा गिरा। जिसके कारण ललित गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। कनखल थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर आनन-फानन में ललित को सिटी अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया। लेकिन उपचार के दौरान ललित ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन कार के जा रहे थे, जबकि ललित अपनी बाइक से जा रहा था। परिजनों ने बताया कि ललित ऋषिकेश से हरिद्वार तक उनके साथ ही था, लेकिन हरकी पैड़ी पर वो बाइक से आगे निकल गया था और वहां से करीब दो किलोमीटर आगे जाकर कनखल क्षेत्र में ललित हादसे का शिकार हो गया। परिजन सड़क पर भीड़ देखकर रुके थे। तभी उनकी नजर ललित की बाइक पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। कनखल थाने के निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि फ्लाईओवर पर मवेशियों की भीड़ थी। ऐसे में ललित ने बाइक पर नियंत्रण खो दिया और वो सीधे फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।
चोरों ने स्कूल पर किया हाथ साफ
हरिद्वार। जिले के लक्सर में स्कूल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। चोरी का ये पूरा मामला मुबारकपुर गांव का है। स्कूल की संचालक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों को खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मुबारकपुर अलीपुर गांव में दून रॉक गोल्ड एकेडमी नाम से स्कूल है। चोरों ने मंगलवार देर रात यहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया। स्कूल संचालक को चोरी की जानकारी बुधवार सुबह को मिली, जब वे स्कूल पहुंचे। स्कूल संचालक नितिन कुमार के मुताबिक रोज की तरह जब बुधवार सुबह को वो स्कूल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि अंदर का शीशा टूटा हुआ है। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो वहां से इनवर्टर, जेनरेटर, स्कूल बस की बैटरी और अन्य सामान चोरी हुए थे। नितिन कुमार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। नितिन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। लक्सर कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला के मुताबिक पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विद्युत कर्मी की मौत पर हरिद्वार जिला चिकित्सालय में हंगामा
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत स्थित विद्युत गृह के यार्ड में बीती रात मृत अवस्था में मिले विद्युत कर्मी के परिजनों ने भीम आर्मी के लोगों के साथ जिला चिकित्सालय पर हंगामा किया। परिजन और भीम आर्मी के लोग मृतक के परिजन को नौकरी और मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। जबतक विद्युत विभाग इन मांगों को नहीं मान लेता परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। खंजरपुर रुड़की का रहने वाला 35 वर्षीय हरिराम बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत था। बीती देर रात ज्वालापुर स्थित बिजली घर के यार्ड में उसका शव पड़ा मिला। उसके हाथ पर करंट लगने के भी निशान साफ नजर आए। इस सूचना पर तत्काल उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उसके शव को पीएम के लिए भेज दिया। परिजन भीम आर्मी के लोगों के साथ जिला चिकित्सालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना था की हरिराम के पीछे पूरा परिवार है। इसलिए उसकी मौत के बाद परिवार के एक सदस्य को विभाग में नौकरी और विद्युत कर्मी की तरह मुआवजा दिया जाए। हंगामे की सूचना पर विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों की दोनों मांग पर अफसरों ने हामी नहीं भरी है। इस कारण परिजनों ने शव का पीएम नहीं होने दिया है। एसडीओ ज्वालापुर नीरज कुमार का कहना है कि परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं, जिसके चलते अभी पीएम नहीं हो पाया है। हम तो जो सरकारी मुआवजा है उसी के लिए हामी भर सकते हैं। इस मामले की जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। बाइक सवार फ्लाई ओवर से गिरा, मौके पर ही हो गई मौत