Saturday, July 25, 2026
Latest:

17 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक दबोचा

हल्द्वानी। पुलिस ने 17 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देशों पर पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इस क्रम में कोतवाल हरेंद्र चैधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम चैकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस ने सनी आर्य निवासी कुमाऊं कॉलोनी दमुंवाढुंगा को डॉ. विनोद भट्ट अस्पताल के पास से अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 17 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। पुलिस के अनुसार तस्कर लंबे समय से संलिप्त रहा है। पुलिस ने तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में भोटिया पड़ाव चैकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल, कांस्टेबल कमल पांडे, प्रकाश बडाल, संजीव राज शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *