Saturday, July 25, 2026
Latest:

धारा 144 का उल्लंघन करने पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित 100 पर मुकदमा

देहरादून। धारा 144 का उल्लंघन करने पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित 100 लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस बेरोजगार युवकों पर लाठीचार्ज के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में सचिवालय कूच किया था जिनको आयकर तिराहे पर पुलिस द्वारा रोक दिया गया था। डालनवाला कोतवाल नन्द किशोर भटट के द्वारा महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित 100 लोगों के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज करा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *