Wednesday, September 23, 2026
Latest:
अपराध

हादसाः ई-रिक्शा और डंपर की टक्कर में महिला का हाथ बाजू से कटा,तीन अन्य गंभीर

उधमसिंह नगर। शुक्रवार की सुबह किक्ष्छा के आदित्यनाथ मार्ग पर ई-रिक्शा और डंपर की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस भीषण हादसे में हुए घायलों में से एक महिला का एक हाथ बाजू से कट गया। जबकि दुसरा हाथ कुचला गया। जिसके बाद महिला की स्थिति नाजूक बनी हुई है। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा ै।
मिली जानकारी के मुताबिक किच्छा के आदित्यनाथ मार्ग पर बाजपुर से बजरी लेकर जा रहे एक डंपर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी दी। जिससे ई-रिक्शा में सवार एक महिला समेत चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे में महिला का एक हाथ बाजू से कटा और दूसरा हाथ कुचल गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।घायल महिला की पहचान राजकुमारी (35) पत्नी संजीत निवासी पंजाबी मोहल्ला नई बस्ती वार्ड नंबर 16 किच्छा के रूप में हुई है। हादसे में उनका एक हाथ बाजू से कट गया, जबकि दूसरा हाथ कुचल गया। इसके अलावा उनकी दोनों आंखों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा सड़क क्रॉस कर रहा था तभी हादसा हो गया।हादसे में ई-रिक्शा चालक गोविंद का बाएं पैर का अंगूठा कट गया है, जबकि दो अन्य घायलों को भी अस्पताल लाया जा रहा है। मौके पर पहंुची पुलिस पूरे मामले की पड़ताल करने में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *