शादीशुदा महिला को चढ़ा प्यार का बुखार,पति ने पुलिस से लगाई उसका घर बचाने की गुहार
नैनीताल। हल्द्वानी में एक शादीशुदा महिला मोबाइल शॉप के मालिक से अपना दिल लगा बैठी। पति के समझाने पर भी वह जब नही मानी तो पति से पुलिस से उसका घर बचाने की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को थाने बुलाकर किसी तरह से उनका समझौता कराया।
मिली जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र की. पुलिस के अनुसार उनके क्षेत्र के इलाके में एक मोबाइल शॉप है। उस मोबाइल शॉप के मालिक से महिला की बातचीत होने लगी। कुछ दिनों में उनकी बातचीत प्यार-मोहब्बत में बदल गई। इसके बाद मोबाइल शॉप के मालिक ने महिला को एक मोबाइल भी गिफ्ट कर दिया।
बताया जा रहा है कि प्रेमी जोड़ा मोबाइल पर घंटों बात करने लगे। इसी बीच महिला के पति को भी इस बात की खबर लग गई कि उसकी पत्नी का किसी मोबाइल शॉप वाले के साथ चक्कर चल रहा है। पहले तो पति ने अपने स्तर पर ही महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक के प्यार में पागल महिला किसी की भी सुनने को तैयार नहीं थी। आखिर में पीड़ित पति पुलिस को पास पहुंचा और अपने घर बचाने की गुहार लगाई।
इसके बाद पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को भी थाने बुलाया, जहां दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई। इसके बाद मामला सुलझ गया। हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि मोबाइल शॉप मालिक के खिलाफ शिकायत मिली थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
