उत्तराखंड

स्क्रब टायफस से जूझ रहे मासूम की बचाई जान, डॉ मनोज सिंह असवाल के हुनर हो रही तारीफ़

उत्तरकाशी।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुरोला के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज सिंह असवाल ने स्क्रब टायफस जैसी दुलर्भ बीमारी से जूझ रहे मोरी ब्लॉक के भीतरी गांव निवासी 07 वर्षीय दीपराज की जान बचाकर एक नया कीर्तिमान हासिल किया है। चिकित्सक की अनुभवशीलता व मरीजो के प्रति संवेदना को देखकर क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुरोला के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज असवाल ने बताया कि गत दिवस मोरी ब्लॉक के भितरी गांव निवासी दीपराज उम्र 07 वर्ष को उसके माता-पिता अस्पताल लेकर आये। जहां-जहां स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान पता चला कि बच्चा स्क्रब टायफस जैसी दुलर्भ बीमारी से ग्रसित है। बताया कि अस्पताल पहुँचने पर बच्चे की हालत नाजुक थी और ऑक्सीजन लेवल भी मात्र 20% तक पहुँच चुका था। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते जांच की गई तो मासूम बच्चा स्क्रब टायफस जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित था। जिस पर उन्होंने गंभीरता से लेते हुए अपने निजी संसाधनों से डॉक्सीसाइक्लिन दवा उपलब्ध करवाई और तुरंत इलाज शुरू किया। अस्पताल में आईसीयू की उपलब्धता न होने के कारण बच्चे को देहरादून रेफर किया गया। डॉ. मनोज सिंह असवाल और अस्पताल प्रशासन ने व्यक्तिगत संसाधनों से बच्चे को सुरक्षित देहरादून पहुंचाने की व्यवस्था की। डॉ. असवाल ने कहा कि बच्चे के माता-पिता की आर्थिक स्थिति को देखते हुए हम सभी ने मिलकर यह प्रयास किया। ग्रामीणों ने डॉ. मनोज सिंह असवाल को उनकी संवेदनशीलता और तत्परता के लिए देवदूत बताया। परिजनों ने बताया कि अस्पताल प्रशासन के डॉ मनोज सिंह असवाल सहित डा अर्पित राय,महावीर रवाँल्टा,एलम पंवार आदि ने उपचार सहित देहरादून तक आने में आर्थिक सहयोग जुटाकर मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *