उत्तराखंड

पहाड़ी से भारी मलबा आने से बढ़ीं लोगों की मुश्किलें, राहत की लगाई गुहार

उत्तरकाशी।क्षेत्र में देर रात से हुई मूसलाधार बारिश ने पुरोला और उसके आस-पास के क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुवा है। जगह-जगह हुए भूस्खलन और जलभराव ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया है वहीं पुरोला के मुख्य प्रवेश द्वार पर निर्माणाधीन टैक्सी व बस स्टैंड पर पहाड़ी से मालवा व चीड़ के पेड़ों के गिरने से लोग खासे चिंतित हैं। तहसील गेट के पास पुरोला-नौगांव मुख्य स्टेट हाईवे पर निर्माणाधीन बस व टैक्सी स्टैंड पर बारिश के कारण बुद्धवार सुबह पहाड़ी से पेड़ और भारी पत्थर खिसककर पार्किंग में आ गिरे, जिससे वहां खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इन गाड़ियों के मालिकों को भारी नुकसान हुआ है। इस घटना के बाद, पास के आवासीय भवनों में रह रहे लोग भी डर के साये में रहने को मजबूर हैं। पास में ही रहने वाले अनुज चड्डा, मुकेश जैन आदि लोगों ने कहा कि पिछले दो वर्षों से यह स्टैंड अधूरा है जबकि पहाड़ी की ओर से इसका ठोस ट्रीटमेंट किया जाना अति आवश्यक है हम लोगों ने कई बार पहले भी नगर पालिका व प्रशासन को खतरे की जद में आवासीय भवनों की सुरक्षा को लेकर अवगत कराया लेकिन अभी तक कोई सुध नही ली गयी है। वहीं दूसरी ओर भारी बारिश के चलते हुडोली बाजार के पास बहने वाला गदेरा (पहाड़ी नाला) भी भयानक रूप से उफान पर आ गया। इसके तेज बहाव के कारण स्कूली बच्चों को घंटों एक तरफ इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा, जगह जगह पर भूस्खलन से मोरी रोड पर भी वाहनों की दो घण्टे तक लंबी कतारें लगी रही। वही नगरपालिका की कूड़ा डंपिंग साइट पर भी भूस्खलन हुआ, जिससे कूड़े का एक बड़ा हिस्सा बह गया और डंपिंग साइट को भारी नुकसान पहुंचा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रदीप दयाल ने कहा कि भारी बारिश के चलते कूड़ा निस्तारण केंद्र को क्षति पँहुची है जिसका आंकलन किया जा रहा है वंही बस-टेक्सी स्टैंड में आया मलबा हटाने को जेसीबी मशीन लगाई गई है व खतरा सम्भावित 4 चीड़ के पेड़ों को प्रशासन की मदद से कटवा दिया गया है जबकि स्टैंड के स्थायी ट्रीटमेंट को डीपीआर तैयार की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *