सैन्यकर्मी ने लगा दी गंगा में छलांग, मानसिक तौर पर अस्वस्थ था गैरसैंण निवासी राहुल

 

तलाश में जुटी है एसडीआरएफ की टीम

ऋषिकेश। बुधवार को लोगों को हैरान कर देने वाली एक दुखद घटना सामने आई है। मानसिक रूप से अस्वस्थ सैन्यकर्मी ने गंगा में छलांग लगा दी। बहुत खोजबीन के बाद भी शाम तक उसका पता नहीं चल पाया था। बताया जा रहा है है कि गैरसैंण निवासी सैन्यकर्मी जम्मू कश्मीर में तैनात था, जिसने मंगलवार को घर ले जाते वक्त कौड़ियाला में गाड़ी से उतर कर गंगा में छलांग लगा दी। एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में शाम तक सैन्यकर्मी की खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चमोली जिले के गैरसैंण निवासी राहुल लखेड़ा (24) पुत्र रामचंद्र लखेड़ा सेना में जम्मू कश्मीर में तैनात है, जिसकी कुछ दिनों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मंगलवार को सैन्यकर्मी राहुल को घर छोड़ने के लिए आईएसबीटी ऋषिकेश तक पहुंचे और राहुल को उसके मामा के बेटे राजेश के सुपुर्द कर दिया। राजेश ने ऋषिकेश से कौड़ियाला तक जाने के लिए गाड़ी बुक की। शाम को कौड़ियाला में राहुल के जीजा मनोज उसको घर ले जाने के लिए पहुंचे। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि कौड़ियाला पहुंचने के बाद राहुल शौच के लिए गाड़ी से उतरा और दोबारा बैठने से इनकार कर दिया। मामा के बेटे और जीजा के कई बार समझाने के बाद भी वह गाड़ी में बैठने को तैयार नहीं हुआ। परिजन और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने अचानक दौड़ते हुए गंगा में छलांग लगा दी। एसडीआरएफ निरीक्षक ने बताया कि अंधेरा अधिक होने के चलते तलाशी अभियान में दिक्कत आ रही थी। बताया कि बुधवार को फिर से तलाशी अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि सैन्यकर्मी की खोजबीन की जा रही है। इस घटना के बाद से राहुल के परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *