अपराध

सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़े गए वाहन चोर, चोरी के चार वाहन बरामद

ऋषिकेश। हरिपुरकलां से बाइक और स्कूटी चोरी के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस चोरी की तीन स्कूटी और एक बाइक बरामद की है। पेशी के बाद कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक राकेश कुमार और आकाश बत्रा, दोनों निवासी गायत्री तपोवन हरिपुरकलां ने 21 अक्तूबर को बाइक और स्कूटी चोरी की शिकायत दी थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस अज्ञात की पहचान के प्रयास में जुटी थी। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध युवक दिखे। जांच-पड़ताल में उनकी पहचान दीपक पंत, निवासी प्रवेश विहार, नवादा नेहरू कॉलोनी, देहरादून और पीयूष शर्मा उर्फ गोलू, निवासी नवोदय नगर, सिडकुल, हरिद्वार के रूप में हुई है। सोमवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को हरिपुरकलां से ही चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दो और स्कूटी और बाइक भी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कही। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पीयूष शर्मा पूर्व में भी वाहन चोरी के आरोप में हरिद्वार में जेल जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *