राष्ट्रीय

सीडीएस अनिल चौहान ने दी चेतावनी, चीन-पाकिस्तान और बांग्लादेश का साथ आना भारत के लिए खतरनाक

नई दिल्ली। भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश की बढ़ती करीबीयों को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। ष्टष्ठस् अनिल चौहान ने कहा कि इन देशों का अपने हितों को लेकर एक-दूसरे के प्रति झुकाव से भारत की स्थिरता और सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव देखने को मिल सकता है।
सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने एक थिंक टैंक को संबोधित करते हुए भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले के बाद 7 से 10 मई के बीच हुए सैन्य संघर्ष का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि शायद यह पहली बार हुआ है जब दो परमाणु हथियार से संपन्न देश सीधे तौर पर संघर्ष में शामिल हुए हैं।
उन्होंने पाकिस्तान और चीन के गठजोड़ और भारत के प्रति समान हित का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने बीते 5 साल में अपने 70 से 80 फीसदी हथियार और उनकरणों को चीन से ही हासिल किया है। चीन की सैन्य कंपनियों की पाकिस्तान में वाणिज्यिक देनदारियां भी हैं।
सीडीएस ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र के देशों में आर्थिक संकट ने ‘बाहरी शक्तियोंÓ को अपना प्रभाव बढ़ाने का मौका दे दिया है। इस कारण भारत के लिए कमजोरियां पैदा हो सकती हैं। सीडीएस ने आगे कहा- ”चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हितों में संभावित समानता है और इसका भारत की स्थिरता एवं सुरक्षा पर प्रभाव पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *