Saturday, August 15, 2026
Latest:

सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2024 की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास के पथ पर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत ढाई वर्षों में अनेक महत्वपूर्ण और कठोर निर्णय हमने लिए हैं, जो 23 वर्षों में संभव नहीं हो पाए थे।
उन्होंने कहा कि एक ओर जहां उत्तराखंड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया, वहीं धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भी पहली बार कार्रवाई करने से हम पीछे नहीं हटे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी राज्य के विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *