सड़क हादसे में एसडीएम गंभीर रूप से घायल, ड्राइवर की मौत

हरिद्वार। मंगलवार को जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। लक्सर की एसडीएम की गाड़ी की आज यहां एक दूसरे वाहन से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में एसडीएम गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को एसडीएम लक्सर संगीता कनौजिया अपने चालक गोविंद राम के साथ हरिद्वार से बाईपास मार्ग होते हुए लक्सर आ रही थीं।
इस दौरान लक्सर- रुड़की मार्ग पर स्थित सोलानी पुल पर सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे के उड़ गए। दुर्घटना में कार चालक गोविंद राम, निवासी- झबीरन की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी में बैठी एसडीएम संगीता कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्‍हें इलाज के लिए रुड़की के विनय विशाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। सूचना पर लक्सर कोतवाली व मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शुरुआती कार्रवाई करते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया। सूचना मिलने पर हरिद्वार के
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह रावत समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल खबर भेजे जाने तक ग्रीन कारिडोर बनाकर एसडीएम संगीता कनौजिया को देहरादून के किसी अस्पताल में ले जाने की तैयारी की जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *