तीन दिनों से लापता युवक का शव जंगल से बरामद, हाथी के हमले में मारे जाने का अनुमान
देहरादून। लच्छीवाला में मंगलवार सुबह एक शव मिलने से सनसनी फैल गयी। शव स्थानीय व्यक्ति का बताया जा रहा है जिसके हाथी द्वारा कुचले जाने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार डोईवाला के लच्छीवाला में रहने वाली एक स्थानीय महिला जब मंगलवार सुबह जंगल में लकड़ी लेने के लिए गई तो उसने देखा कि किसी व्यक्ति का शव वहां पर पड़ा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान स्थानीय व्यक्ति अशोक के रूप में की गयी थी जो तीन दिन से अपने घर से लापता था। मृतक का शव पूरी तरह से निर्वस्त्र था जिसके हाथी द्वारा कुचल कर मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।दूल्हे के खिलाफ हर्ष फायरिंग का मामला दर्ज
हरिद्वार। अपनी शादी मे हर्ष फायर करना दूल्हे को भारी पड़ गया। वीडियों वायरल होने पर पुलिस ने गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लाईसेंसी रायफल जब्त कर ली है।
बता दें कि पिछले दिनों सोशल मीडिया में शादी समारोह में राइफल से हर्ष फायरिंग का वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को मामले में जाँच कर कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी दूल्हे हारुन खान पुत्र बाबर खान निवासी मोहल्ला कोटरावान के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए लाइसेंस व रायफल जब्त कर ली गयी है। जिसके लायसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।