Thursday, September 17, 2026
Latest:

संदिग्ध हालत में मिला युवती का शव

चंपावत। कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध हालात में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। ैं।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह चैकी (फूंगर) क्षेत्र में मंच तामली रोड पर पैती के समीप बन रहे खेल मैदान के पास एक युवती का शव देखा गया। यूवती का शव देखे जाने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। कोतवाल योगेश उपाध्याय के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गयी। बताया जा रहा है कि मृतका तल्ली चैकी क्षेत्र की रहने वाली थी। बीती शाम को युवती को चैकी गांव में घूमते हुए देखा गया था। युवती का शव संदिग्ध हालात में मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *