खेतों में पहुंचकर हाथियों के झुंड ने किसानों की खड़ी फसलों को रौंदा
हरिद्वार। मिस्सरपुर की आवासीय कालोनी से हाथी प्रतिदिन गुजर रहे हैं। बीती रात हाथियों के झुंड ने चांदपुर के खेतो में जमकर उत्पात मचाकर गन्ने और गेंहू की फसल नष्ट कर दी। किसानों का कहना है कि इन दिनों मिस्सरपुर, बहादरपुर जट, किशनपुर, पंजनहेड़ी, अजीतपुर, जियापोता, कटारपुर, चांदपुर, रानीमाजरा, बिशनपुर और पुरानी कुंडी में हाथियों की आवाजाही बनी हुई है। गंगा के उस जंगलों से गंगा पार कर हाथी खेतों में घुस कर गन्ने, गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
बिजली की अघोषित कटौती से किसान परेशान
दूसरी तरफ, पथरी क्षेत्र के गावों में विगत कुछ दिनों से बिजली की आंख मिचोली से लोग परेशान है। दिनभर बिजली की आंख मिचोली व अघोषित कटौती की जा रही है। ऊर्जा निगम के कर्मचारीयो की लापरवाही के चलते ग्रामीणों को बिजली नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। पथरी क्षेत्र के गांव धनपुरा, गुर्जर बस्ती, पदार्था, रानीमाजरा, घिससुपुरा, अम्बुवाला, पथरी, टिहरी विथापित बस्तियां, पुरषोत्तमनगर, घोसीपुरा, शाहपुर, बादशाहपुर, डोगीवाला, कटारपुर, चाँदपुर, बहादरपुर जट आदि गांव में इन दिनों बिजली की आंख मिचोली व अघोषित कटौती जारी है। बिजली नहीं आने के चलते ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो रहे है।

