शिकारी की गोली से ढेर हुआ आदमखोर गुलदार, क्षेत्रीय जनता ने ली राहत की सांस

 

नयी टिहरी। आदमखोर गुलदार की दहशत में जी रहे जनपदवासियों के लिए राहत देने वाली खबर है। पिछले दिनों सात साल के मासूम को अपना निवाला बना लेने वाले आदमखोर गुलदार आखिरकार शिकारी की गोली निशाना बन ही गया। आदमखोर के मारे जाने की खबर सुनकर ग्रामीणों ने ली राहत की सांस ली है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को जनपद के घनसाली (भिलंगना ब्‍लाक) के अखोड़ी गांव में शासन द्वारा तैनात शिकारी ने आदमखोर गुलदार को अपनी बंदूक की जद में लेकर ढेर कर दिया। इसके बाद से ग्रामीणों में राहत का माहौल है। गौरतलब है कि बीती 16 अप्रैल को आदमखोर गुलदार ने सात साल के बच्‍चे को उस वक्त अपना शिकार बना लिया था, जब वह घर के आंगन में खेल रहा था।

घनसाली भिलंगना ब्लाक के अखोड़ी गांव में आदमखोर गुलदार को आखिरकार शिकारी ने मार दिया है। बता दें कि 16 अप्रैल को सात साल के बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था। गुलदार के मारे जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *