Wednesday, August 26, 2026
Latest:
उत्तराखंड

शनिवार सुबह पिंजरे में कैद हुआ गुलदार,ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

कोटद्वार। शनिवार सुबह पोखड़ा ब्लॉक के ग्राम घंडियाल में लगाए पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया। चार दिन पहले इस गांव में गुलदार ने घास काटने गई प्रेमा देवी पर हमला किया था। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
बीती 15 नवंबर को घड़ियाल मल्ला गांव की प्रभा देवी पत्नी नरेंद्र सिंह अपनी साथी संगीता देवी, लीलावती देवी और सोनम के साथ गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत में घास काट रही थी, जहां गुलदार ने प्रेम देवी पर हमला कर दिया। गुलदार उसे ऊपर के खेत से नीचे के खेत तक घसीटता ले गया। प्रभा देवी ने गुलदार पर दरांती से वार कर खुद की जान बचाई। घटना में प्रभा देवी की गर्दन, सर और कान के नीचे गुलदार के नाखूनों के गहरे निशान थे।
इस घटना के बाद गांव में पिंजरा लगाया गया। ग्रामीण विनोद बिजोला ने बताया कि शनिवार सुबह करीब छह बजे पिंजरे में गुलदार फंस गया। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और गुलदार को रेंज ऑफिस ले जाने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *