अपराध

पर्यटकों को लेकर भट्टा फॉल आए चालक की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत

देहरादून। जिले के मसूरी स्थित पर्यटन स्थल भट्टा फॉल के पास एक चालक की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक रेहान नाम का चाल अपने कुणाल ट्रैवलर की टेंपो ट्रैवलर (यूके 08-पीए-5455) से पर्यटकों को भट्टा फॉल लेकर आया था। गाड़ी पार्क करने के बाद वह सामान्य रूप से कामकाज कर रहा था। अचानक उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने देखा कि रेहान लड़खड़ाते हुए गिर पड़ा और बेहोश हो गया।
रेहान को वहां मौजूद लोगों ने देखा तो तुरंत उसे पास के भट्टा गांव आयुर्वेदिक अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे तुरंत मसूरी उप जिला चिकित्सालय रेफर किया। उप जिला चिकित्सालय पहुंचते-पहुंचते रेहान की हालत बहुत खराब हो चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टर डॉ. सुशील सैनी के अनुसार एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में लाया गया था। जांच के दौरान पाया गया कि उसकी मौत हो चुकी थी। ऐसा लग रहा था कि उसे अस्पताल पहुंचने से ठीक पहले ही अटैक आया होगा। डाक्टर ने बताया कि आईसीयू की टीम और सीएमएस डॉ.क्टर के नेतृत्व में सीपीआर और अन्य सारे प्रयास किए गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। अस्पताल में टेंपो ट्रैवलर चालक की मौत की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *