अपराध

वाहनों में टक्कर होने पर मारपीट करने के आरोप में चार के खिलाफ केस दर्ज

रुद्रपुर। बस और कार की टक्कर के बाद हुई मारपीट के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दिवाकर पुत्र दीनाराम निवासी ग्राम शिमला पिस्तौर, रुद्रपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 5 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे वह अपनी कार में दोस्त विवेक, सुशील, स्वदेश कुमार और अंकित तिवारी के साथ लालपुर से शिमला पिस्तौर जा रहा था। इसी दौरान आइडिया कॉलोनी लालपुर के सामने प्राइवेट बस चालक विक्की ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे उनकी कार बस से टकरा गई। आरोप लगाया कि बस चालक विक्की गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतर आया और बस में आई खरोंच की मरम्मत का खर्चा मांगने लगा। विरोध करने पर विक्की ने अपने साथी मयंक अरोरा व अन्य दो को बुला लिया। आरोपियों ने उन्हें और उनके साथियों को पीटा। घायल अवस्था में वह उपचार के लिए जिला अस्पताल रुद्रपुर गए। इसके बाद आरोपी मयंक अरोरा, अक्षय अरोरा और प्रिंस अरोरा दिवाकर के घर पहुंचे और जबरन दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। साथ ही कानूनी कार्रवाई रोकने की धमकी दी। दिवाकर की तहरीर पर पुलिस ने विक्की, मयंक अरोरा, अक्षय अरोरा और प्रिंस अरोरा के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *